Sports News : महराजगंज में क्रिकेट का नया 'हब’ तैयार'! एकेडमी के शुभारंभ के साथ युवाओं को मिला बड़ा मंच
19-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। जनपद में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए नगर में क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ किया गया। क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर में क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशक व बीसीसीआई के पर्यवेक्षक रहे गजेंद्र नाथ तिवारी और विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष एवं निर्देशक मंडल क्रिकेट एसोसिएशन गोरखपुर राघवेंद्र तिवारी ने किया।
क्रिकेट एकेडमी के शुभारंभ अवसर पर हिंदू इलेवन व डार्क नाइट टीम के बीच मैच खेला गया, जिसमें हिंद इलेवन की टीम अपने प्रतिद्वंद्वी टीम को चार विकेट से पराजित कर विजयी रही। मुख्य अतिथि ने विजयी टीम व मैन ऑफ द मैच चंद्र प्रकाश तथा प्रतिभागी खिलाडियों को शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ महराजगंज के निदेशक एवं सचिव चंद्रशेखर पाल ने बताया कि इस एकेडमी का उद्देश्य महराजगंज के दूर दराज व पिछड़े क्षेत्रों की क्रिकेट खेल की उभरती प्रतिभाओं को समुचित प्रशिक्षण एवं सहयोग प्रदान करना है।