Maharajganj News : शादी तय होते ही टूटा रिश्ता ! प्रेमी युगल ने उठाया ये खतरनाक कदम

    02-Apr-2026
Total Views |

अड्डा बाजार
। अड्डा बाजार क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहाँ प्रेम सम्बन्ध में बंधे एक छात्र और छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। क्षेत्र निवासी छात्र-छात्रा में एक साल से नजदीकियां थीं। परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने लड़की की शादी तय कर दी। इसके बाद भी छात्र-छात्रा का मिलना जुलना जारी रहा। ग्रामीणों के अनुसार, ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाले छात्र-छात्रा बालिग बताए जा रहे हैं।

छात्र कक्षा 11 में पढ़ता था। उसी स्कूल में छात्रा भी 12वीं में पढ़ती थी। बताया जा रहा है स्कूल आते-जाते दोनों में नजदीकी हो गई। इसकी चर्चा स्कूल में भी होने लगी थी। इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को भी हो गई थी। परिजनों को रिश्ता मंजूर नहीं था।

इसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़की की शादी सात मई को तय कर दी। इसके बाद भी दोनों का मिलना जुलना जारी रहा। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर बाद छात्रा स्कूल ड्रेस में घर से निकली।

क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि चरवाहों ने घटना के आधे घंटे पूर्व छात्रा को स्कूल ड्रेस में अकेले पैदल मोगलहां की तरफ जाते देखा। उसके बाद छात्र-छात्रा को गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड के रेलवे गेट 31 सी और 32 सी के बीच स्थित अंजड़ पुल के पास देखा गया।

दोनों कुछ देर तक रेलवे ट्रैक पर टहलते रहे। इसी बीच गोरखपुर की ओर जा रही इंटरसिटी 15106 डाउन ट्रेन गुजर रही थी। तभी दोनों ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दिए। यह देख चरवाहों में हड़कंप मच गया। रेलवे की मैन शिव पूजन चौहान ने लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी।

उसके बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ भी जुट गई। पुलिस ने दोनों के शव को सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसके बाद देर शाम युवक के परिजन पहुंचे तो उसकी शिनाख्त हो गई।