Maharajganj News : व्हाट्सएप्प स्टेटस बना बवाल की वजह ! पड़ोसियों ने महिला का किया ये हाल
02-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के डिगुरी गांव में सोशल मीडिया स्टेटस को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की गंभीर घटना सामने आ गई।
जानकारी के अनुसार, गाँव निवासी सहीदुन निशा को कथित स्टेटस लगाने से गुस्साए उनके पड़ाेसी ने उसे कमरे में बंद कर बुरी तरह से मारा-पीटा। उसे बचाने उसके पुत्र करीम व पुत्री रूबीना को मारपीट कर घायल कर दिया।
मामले में पुलिस ने आरोपी बबलू, आजाद, मुन्ना व बबलू की पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर के अनुसार, मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे स्टेटस लगाने से गुस्साए बबलू, आजाद, मुन्ना व बबलू की पत्नी ने महिला को कमरे में बंदकर मारा-पीटा। इस संबंध में एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में नामजद चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
यह घटना एक बड़ा सवाल भी पैदा करती है कि सोशल मीडिया के छोटे-छोटे विवाद किस तरह गंभीर घटनाओं का रूप ले लेते हैं।