Maharajganj News : सर्दी-बुखार का कहर! आरोग्य मेले में पहुंचे 1390 मरीज
20-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान 1390 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें सर्दी, खांसी बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉक्टरों ने जांच के बाद मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, सिसवा बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें आए 49 मरीजों को चिकित्सकों ने इलाज के साथ परामर्श भी दिया।
रविवार को 12 बजे मौसमी बुखार के पीड़ित कस्बे के गज़रूटोला निवासी अनीता, ग्रामसभा भारत खंड पकड़ी के फूलचंद, खेसरारी निवासी अर्जुन पीएचसी पर पहुंचे, जिनको प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वरचंद विद्यासागर ने जांच की दवाएं दीं। 12 बजकर 17 मिनट पर लोहेपार निवासी मुकेश, मिस्कारी टोला निवासी लक़मुद्दीन, चरगंहा निवासी जवाहर, संजू देवी, अर्जुन, किस्मती ने शरीर दर्द, सर्दी-जुकाम का इलाज कराया।
डॉ. ईश्वरचंद विद्या सागर ने कहा कि यहां नियमित तौर पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिससे मरीजों को लाभ मिलता है। इस दौरान फार्मासिस्ट बैजनाथ गुप्ता, वार्ड मनीष प्रजापति सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
नौतनवां में 58 और फरेंदा में 70 मरीजों का उपचार : नौतनवा पीएचसी पर आरोग्य मेला में डॉ. मंजुला की अगुवाई में आयोजित हुआ। इस दौरान 58 रोगियों का उपचार किया गया। फरेंदा तहसील के महदेवा दूबे पीएचसी में डॉ. सीपी पांडेय की अगुवाई में रोजगार मेला आयोजित किया गया।