Bhoot Bangla Vs Dhurandhar 2 : संडे को बॉक्स ऑफिस पर 'भूत बंगला' का आतंक, 'धुरंधर 2' भी पीछे नहीं!
20-Apr-2026
Total Views |
Bhoot Bangla Vs Dhurandhar 2 : संडे को बॉक्स ऑफिस पर नई और कुछ पुरानी फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। हालांकि अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' सभी फिल्मों पर भारी पड़ी। इसने संडे को धुआंधार कमाई की। वहीं 'धुरंधर 2' ने भी रविवार को पूरा दम दिखाया। चलिए जानते हैं बाकी फिल्मों का संडे को टिकट खिड़की पर कैसा हाल रहा?
‘भूत बंगला’ ने संडे को कितनी की कमाई? ‘भूत बंगला’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी क साथ ये जमकर कमाई कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को घरेलू बाजार मे 'भूत बंगला' ने 11682 शो में 23.00 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में इस फिल्म की तीन दिनों की कुल ग्रॉस कमाई 69.37 करोड़ और नेट कलेक्शन 58.00 करोड़ हो गया है।
वहीं विदेशों में इस फिल्म ने तीसरे दिन 7.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन अब 26.50 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही 'भूत बंगला' की वर्ल्डवाइड तीन दिनों की कमाई 95.87 करोड़ हो गई है।
'धुरंधर 2' ने की कितनी कमाई? 19 मार्च को रिलीज हुई 'धुरंधर 2' ने पांचवें संडे को भी कमाई में जबरदस्त तेजी दिखाई। रिलीज के पांचवें संडे को यानी 32वें दिन इस फिल्म ने भारत में 3,910 शो में 5.20 करोड़ की नेट कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1335.54 करोड़ और नेट कलेक्शन 1115.67 करोड़ हो गया है।
वहीं ओवरसीज में इस फिल्म ने 32वें दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कमाई 421.10 करोड़ हो गई है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1756.64 करोड़ हो गया है।