Maharajganj News : दहेज के लिए बंद कमरे में बना 'टॉर्चर रूम'! विवाहिता ने खोली ससुराल की खौफनाक सच्चाई

    20-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज।
महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ विवाहिता ज्योति पांडेय ने तहरीर देकर पति अनिल पांडेय, सास मालती देवी, देवर विपुल पांडेय और जेठानी निक्की देवी पर दो लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

ज्योति के अनुसार, 25 मई 2021 को कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भनौली गांव में उनका विवाह अनिल पांडेय के साथ हुआ था। विदाई के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। 21 नवंबर 2025 को आरोपियों ने ज्योति को कमरे में बंद करके बाल खींचे, लात-मुक्के मारे, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए जलाकर मारने की धमकी दी। आरोप है कि उन्होंने ज्योति का समस्त स्त्रीधन छीन कर घर से निकाल दिया।


ज्योति ने फोन पर अपने पिता को सूचित किया और मायके मेदनीपुर थाना घुघली आ गईं। इसके बाद 15 मार्च 2026 को दोपहर करीब एक बजे बोलेरो से अनिल पांडेय, मालती देवी, विपुल पांडेय और निक्की देवी उनके मायके पहुंचे। वहां उन्होंने ज्योति को गालियां दीं। मारपीट से ज्योति को अंदरूनी चोटें आईं। ज्योति पांडेय ने 17 अप्रैल 2026 को महिला थाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

महिला थाना प्रभारी ने प्रियंका मौर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति अनिल पांडेय, सास मालती देवी, देवर विपुल पांडेय और जेठानी निक्की देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।