Maharajganj News : शादी का झांसा, फिर धोखा! फिर युवती ने उठाया ये कदम
20-Apr-2026
Total Views |
सोनौली। थाना क्षेत्र के एक वार्ड निवासी युवती ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कस्बे के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाये और फिर शादी से इंकार कर दिया।
युवती का कहना है कि वह मूल रूप से बिहार प्रांत की रहने वाली है। पिता के रोजी-रोजगार के सिलसिले से वह लोग सोनौली में आकर रहने लगे। युवती का आरोप है कि इस बीच वह सोनौली के ही एक युवक के संपर्क में आई। युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया और गर्भ ठहरने पर गर्भपात भी करवाया। अब युवक ने शादी से इनकार कर दिया है।
युवती ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और पुलिस जांच की दिशा में आगे बढ़ सकती है।