Maharajganj News : बॉर्डर पर चौकसी तेज! पुलिस की पैनी नजर से नहीं बचा कोई

    23-Apr-2026
Total Views |

खनुआ।
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए बुधवार को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग का अभियान चलाया गया, जिससे पूरे इलाके में हलचल मच गई।

सोनौली एसओ महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि महराजगंज के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इस अभियान में सोनौली कस्बा के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों तथा मुख्य मार्गों पर आने-जाने वाले दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई।