Don 3 Controversy : 'डॉन 3' से बाहर होने के बाद नया ट्विस्ट! क्या 10 करोड़ लौटाएंगे रणवीर?

    23-Apr-2026
Total Views |

Don 3 Controversy :
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। लेकिन इसके साथ साथ रणवीर फिल्म 'डॉन 3' के कारण भी चर्चा में हैं। रणवीर ने 'डॉन 3' छोड़ दी थी। इसके बाद उनके और मेकर्स के बीच में काफी अनबन हुई। खबरें आ रही हैं कि रणवीर सिंह इस विवाद को सुलझाने के लिए अपना साइनिंग अमाउंट वापस देने वाले हैं।

खबर के मुताबिक, रणवीर सिंह एक्सल एंटरटेनमेंट को अपना साइनिंग अमाउंट वापस देने के लिए मान गए हैं। ये साइनिंग अमाउंट 10 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा रणवीर सिंह ने वादा किया है कि वो अपनी फिल्म में प्रोडक्शन हाउस को स्टेक देंगे। अभी इस फिल्म को टेंटेटिवली 'प्रलय' नाम दिया जा रहा है। इसमें हिस्सेदारी का परसेंट अभी तक बताया नहीं गया है। बता दें कि रणवीर सिंह, फरहान अख्तर या स्टूडियो में किसी ने भी अब तक इसे लेकर ऑफिशियली रिएक्ट नहीं किया है।

रणवीर सिंह के डॉन 3 छोड़ने के बाद फरहान अख्तर और रितेश के साथ विवाद शुरू हुआ था। रिपोर्ट्स थीं कि मेकर्स रणवीर सिंह से 40 करोड़ का मुआवजा मांग रहे थे। रिपोर्ट्स ये भी थीं कि रणवीर स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे। इसीलिए उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी।

हालाँकि डॉन 3 को लेकर अभी कुछ नया अपडेट सामने नहीं आया है। ऐसी भी खबरें हैं कि डॉन 3 में फरहान अख्तर अहम रोल प्ले कर सकते हैं।