Maharajganj News : 'गड्ढों' में 'गुम' हुई सड़क ! हर कदम पर खतरा

    24-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज। नेहरू नगर वार्ड नंबर 5 स्थित पोखरा आवास क्षेत्र की सड़कें इन दिनों बदहाल स्थिति में हैं। बारिश और जलभराव के चलते सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन मुश्किल हो गया है।

इन सड़कों की स्थिति इतनी ख़राब है कि पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है, जबकि दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता दुर्घटना का कारण बन सकता है। बच्चों और बुजुर्गों को खासतौर से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय निवासियों विनीता, अखिलेश कुमार, नेहा और अंकित सहित कई लोगों ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए बताया कि संबंधित विभाग को कई बार शिकायतें भेजी गईं, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे नगर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करने की मांग की है।