Bollywood News : स्टार किड की न्यूड फोटो की मांग से मचा हड़कंप! फिर पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी
25-Apr-2026
Total Views |
Bollywood News : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बेटी नितारा कुमार से जुड़े साइबर हैरेसमेंट मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। अक्षय कुमार की 13 साल की बेटी नितारा से एक शख्स ने उनकी न्यूड फोटो मांगी थी जिसके बाद अक्षय एक्शन में आ गए और अब मामले में लेटेस्ट अप्डेट सामने आया है।
नितारा कुमार से जुड़े साइबर हैरेसमेंट मामले में पुलिस ने एक गिरफ्तारी की है। महाराष्ट्र साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने इसकी जानकारी दी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि महाराष्ट्र साइबर विभाग ने शहर के आर.डी. नेशनल कॉलेज में साइबर जागरूकता के लिए एक स्पेशल सेशन भी आयोजित किया। इस सेशन में छात्रों को डिजिटल दुनिया के खतरों के बारे में बताया गया और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए जागरूक किया गया। इसमें ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया पर सुरक्षा, फिशिंग अटैक और साइबर बुलिंग से बचने के उपायों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान यशस्वी यादव ने कहा, "उनके (अक्षय कुमार) पास हमारे साथ शेयर करने के लिए एक बहुत ही चौंकाने वाली कहानी थी। उन्होंने बताया कि उनकी अपनी बेटी को सेक्सटॉर्शन का सामना करना पड़ा। लड़की बहुत बहादुर थी और उसने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी।"
यशस्वी यादव ने कहा, "उनके पेरेंट्स के जरिए हमें यह सूचना मिली और हमने इस मामले को संभाला। मैं आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहता हूं।" इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो क्लिप चलाया जिसमें सुपरस्टार ने इस घटना का जिक्र किया था। अक्टूबर 2025 में अक्षय कुमार ने इस परेशान करने वाले अनुभव के बारे में बात की थी।
बता दें कि अक्षय की बेटी का नाम नितारा कुमार है। नितारा का जन्म 25 सितंबर 2012 को हुआ था। अक्षय अपने बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। वो अपने बच्चों को पूरा समय देते हैं, उनके साथ वक्त बिताते हैं।