Maharajganj News : नेपाल सीमा पर बढ़ेगी निगरानी, तेजी से बन रहा एसएसबी कैंप
25-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा लक्ष्मीपुर खुर्द में एसएसबी कैंप का निर्माण कराया जा रहा है। इसका काम सितंबर 2025 से शुरू हो गया था। सितंबर 2026 तक भवन निर्माण का काम पूरा कर विभाग को हैंडओवर करना है। निर्माण काम तेजी से चल रहा है।
22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज की ओर से लक्ष्मीपुर खुर्द पौधा के समीप करीब तीन एकड़ की जमीन एक्वायर करते हुए 400 स्क्वायर मीटर में एसएसबी कैंप बनाने का काम सितंबर 2025 से शुरू कर दिया गया था।
एसएसबी कैंप परिसर में जवानों के रहने के लिए तीन बैरेक, दो अधिकारी रूम, एक असलहा रूम, कैंप परिसर में सड़क तथा दूसरे फ्लोर पर दो रूम 1.43 करोड़ की लागत से बनाया जाना है। संस्था की ओर से सितंबर 2026 में एसएसबी कैंप निर्माण कार्य पूर्ण होने की बात बताई जा रही है।