Maharajganj News : खतरे की घंटी ! जिले में फिर बढ़ रहा कोरोना का कहर
27-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैलता नज़र आ रहा है। कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को 27 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं पहले से संक्रमित एक शख्स ने कोरोना से जंग जीत ली है।
अब तक जिले में कोरोना के कुल 5055 केस हो चुके हैं। सक्रिय मामले 3957 हैं। 1026 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि बृजमनगगंज में तीन, लक्ष्मीपुर में चार, सदर में चार, मिठौरा में एक, निचलौल में दो, पनियरा में दो, परतावल में दो, फरेंदा में छह, सिसवां में एक और अन्य स्थानों पर जांच के दौरान दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। उन्होंने बताया कि जिले में 3223 लोग होम आइसोलेशन में हैं।