Bollywood News : फिल्मों के अलावा सनी देओल को मिलती है सरकारी पेंशन और ये सभी सुविधाएं ! जानते हैं क्यों ?

    27-Apr-2026
Total Views |

Bollywood News
: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की एक के बाद एक लाइन से फिल्में रिलीज हो रही हैं। सनी देओल अब 'गबरू' और 'रामायण' जैसी फिल्मों में दिखेंगे लेकिन क्या आपको पता है कि सनी देओल सिर्फ फिल्मों से कमाई नहीं करते हैं बल्कि उन्हें सरकार से भी पेंशन मिलती है।

बता दें कि सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर के पूर्व सांसद हैं। वो 2019 से 2024 तक सांसद रहे। सनी देओल ने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा नहीं था। पूर्व सांसद होने के नाते उन्हें पेंशन और अलाउंसेस मिलते हैं।

भारत में संसद के किसी भी सदन के पूर्व सदस्य को 31,000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाती है। पहले ये पेंशन 25 हजार थी, जिसे बढ़ाकर 31 हजार कर दिया गया तो सनी देओल को 31 हजार पेंशन मिलती है।


पेंशन के अलावा सनी देओल को दिल्ली में गेस्ट हाउस की सुविधा मिलती है। इसमें उन्हें कम दरों पर कमरा मिल सकता है। उन्हें फ्री पोस्टल सेवाएं भी मिलती हैं। फोन बिल में भी सब्सिडी मिलती है।

सनी को लाइफटाइम रेलवे पास मिला है। सनी देओल के साथ उनकी पत्नी या फिर कोई भी उनके साथ ट्रैवल कर रहा है तो वो भी फर्स्ट क्लास या एग्जीक्यूटिव क्लास में फ्री ट्रैवल कर सकते हैं। इसके अलावा सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा भी मिलती है।

सनी देओल के वर्क फ्रंट पर नजर डाले तो उन्हें पिछली बार फिल्म बॉर्डर 2 में देखा गया था। ये फिल्म काफी सक्सेसफुल रही।