Maharajganj News : सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम सख्त, बी-सी ग्रेड योजनाओं पर सुधार के निर्देश

    28-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सोमवार को कैंप कार्यालय में विकास कार्यों संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।


इस दौरान जिलाधिकारी ने बी, सी ग्रेड प्राप्त योजनाओं के संदर्भ में निर्देशित किया कि बी, सी और डी ग्रेड कदापि स्वीकार्य नहीं है। संबंधित विभाग उक्त योजनाओं/परियोजनाओं में सुधार सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने निर्माण परियोजनाओं में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन का निर्देश दिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, डीएसटीओ निरंकार, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।