Maharajganj News : दहेज़ की मांग ने ली बेटी की जान ! पुलिस ने दबोचे 3 आरोपी

    29-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज।
थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने दहेज़ हत्या के एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करर्ते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाये जा रहे अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत की है।

बताया गया कि 28 जून 2026 को मृतका की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। आरोपियों द्वारा मारपीट, गली गलौज और अंततः हत्या करने का भी आरोप लगाया। इस मामले में मु0अ0स0 106/26 के तहत धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में केस दर्ज किया गया था।


पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए करमहवा बुजुर्ग निवासी दयाशंकर यादव (49), विजय यादव (24) और राधिका (45) को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।