Maharajganj News : सूना घर, बंद कमरा...और 15 साल की सबीना ने उठाया ये खौफनाक कदम
29-Apr-2026
Total Views |
निचलौल। थाना क्षेत्र के बाली गांव में मंगलवार को हृदयविदारक घटना सामने आयी जहाँ 15 साल की एक किशोरी ने फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। घटना पीड़िता के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। किशोरी कई वर्षों से बार-बार बीमार होने से अवसाद में थी।
जानकारी के मुताबिक, नूरहसन की बेटी सबीना खातून (15) की बीते कई दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। ऐसे में वह अक्सर अवसाद में रहती थी। इसी बीच घर सुनसान पाकर सबीना खातून ने घर के अंदर कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
घटना के समय किसी काम से नूरहसन की पत्नी ऐरून निशा निचलौल शहर गई हुई थी। वापस घर लौटकर उसने बेटी सबीना खातून को कई बार आवाज लगाई लेकिन घर के अंदर से कोई हलचल नहीं मिला। खिड़की के रास्ते उसने कमरे में देखा तो वह कुछ देर के लिए सन्न हो गई। उसके बाद चीखने-चिल्लाने लगी। सबीना खातून के पिता नूरहसन सऊदी अरब में रहकर सिलाई करते हैं। जबकि भाई सलमान, शहबाज और सिपाही भी रोजी रोटी के सिलसिले में परदेश रहते हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्र के अनुसार, जांच-पड़ताल में पता चला कि किशोरी सबीना खातून ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।