Maharajganj News : मार्कशीट में गलती तो अब नहीं मिलेगा दूसरा मौका! 6 मई तक करें सुधार, वरना पछताना पड़ेगा

    29-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड परीक्षा में शामिल इंटरमीडिएट के 31185 और हाईस्कूल के 37057 परीक्षार्थियों के अंकपत्र त्रुटिरहित उपलब्ध कराने के लिए शैक्षिक विवरणों में संशोधन का अंतिम अवसर दिया गया है।

विद्यालय स्तर पर आवेदन पत्रों की जांच कर त्रुटियां सुधारने के लिए छह मई तक समय निर्धारित किया गया है।
इस समय अवधि में विद्यार्थी अपना नाम, माता-पिता के नाम की वर्तनी, जन्मतिथि, फोटो सहित अन्य विवरणों में त्रुटि होने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य की मदद से सुधार ऑनलाइन पोर्टल पर करा सकते हैं।

संशोधन का विवरण डीआईओएस के मार्फत सत्यापित होगा। संशोधन से जुड़े अभिलेख और साक्ष्य छह मई तक बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड होंगे। बता दें कि 37057 ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 2026 में दी जिसमें 34374 उतीर्ण हुए और 2683 अनुत्तीर्ण रहे। इसी तरह इंटरमीडिएट की परीक्षा 31185 ने दी और 27166 उत्तीर्ण हुए।