Maharajganj News : प्रशासन सोता रहा, गांव ने उठाया जिम्मा! चंदा जुटाकर खुद करवाया ये काम

    29-Apr-2026
Total Views |

परसामलिक।
नौतनवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेवतरी में प्रशासन की लापरवाही के चलते सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। हालत ऐसे हो गए हैं कि ग्रामीणों ने मंगलवार को चंदा लगाकर खुद ही गांव की सफाई करवाई।

गांव में सफाई कर्मचारी की तैनाती न होने से नाराज ग्रामीणों को मजबूरी में खुद ही सफाई करवानी पड़ी। संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाकर दिहाड़ी पर मजदूर लगाकर नालियों की सफाई करवाई।

ग्रामीण रामजी वर्मा, विजय पटवा, मंगरू वर्मा, अनिल पटवा, राजू, संजय समेत अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराया गया और सफाई कर्मचारी की मांग की गई लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।