Maharajganj News : तेज रफ्तार ने उजाड़ा घर! दो बच्चों के पिता की मौत, माँ कोमा में

    03-Apr-2026
Total Views |

भिटौली।
भिटौली थाना क्षेत्र के तरकुलवां तिवारी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। की इस हादसे में भोला की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सुमन अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं।

भोला की मौत से दो मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया। बताया जा रहा है कि भोला की उम्र जब आठ वर्ष की थी तभी उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। भोला के पिता रामबेलास करीब 30 साल पहले आजीविका के चक्कर में बाहर गए थे लेकिन आज तक उनका पता नहीं चल सका।

भोला के दो छोटे-छोटे बेटे अश्मित व राज हैं। भोला की धर्मपुर चौराहे पर नाई की दुकान है। इसी से परिवार की आजीविका चलती थी। सुमन कोमा में है। इनका मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया जा रहा है। मां रंभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना से गांव में शोक की लहर है।

इस संबंध में सीओ सदर अंकुर गौतम ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच की जा रही है।