Maharajganj News : चैत महीने की पूर्णिमा पर बड़ा हादसा ! गए थे मंदिर दर्शन करने, नहर में समा गई खुशियां

    03-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज। जिले के घुघली थाना क्षेत्र के महावन खोर उर्फ बड़हरा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। चैत पूर्णिमा पर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बड़ी गंडक नहर में गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 17 से अधिक लोग घायल हो गए। इससे पूरे गांव में कोहराम मच गया। इसमें निर्मला और मीरा एक ही परिवार की थीं।

बुधवार को ग्राम सभा महावन खोर उर्फ बड़हरा के करीब 25-30 लोग। एक ट्राॅली पर बैठकर चैत पूर्णिमा के अवसर पर भैसाहां दुर्गा मंदिर में दर्शन करने व नहाने के गए थे।


खड्डा क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के पास अभी वह पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बड़ी गंडक नहर में गिर गई। इससे सभी श्रद्धालु ट्राॅली के नीचे दब गए। लोगों की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंच गए और लोगों को किसी तरह से निकाला।

इस हादसे में तीन महिलाएं एक गांव की इलाज के दौरान न महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। मृतक शिमिरित देवी विधवा थीं, उनके पति की एक वर्ष पहले मौत हो चुकी है। बहू ने रोते बताया कि मेले में दर्शन करने के लिए जाने नहीं दे रहे थे लेकिन ईश्वर को मंजूर नहीं था। वहीं निर्मला की चार पुत्रियों व एक पुत्र हैं। अभी एक ही पुत्री की शादी हुई है।

उन्हीं के जेठ की पत्नी मीरा देवी की दो पुत्रियों या व एक पुत्र हैं। कोठीभार थाना क्षेत्र की रहने वाली विमला देवी विधवा थी मेहनत मजदूरी करके किसी तरह बच्चों को खिलाती पिलाती थीं।