Maharajganj News : सड़क पर टकराईं दो बाइकें, नेपाल और गोरखपुर के लोग गंभीर रूप से घायल

    03-Apr-2026
Total Views |

महाराजगंज।
जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग क्षेत्र के ग्राम बाबू पैसिया में स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गयी, जिसमे कई लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 3 अप्रैल को सुबह करीब 10:55 पर पुलिस को दूरभाष पर हादसे की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि एक बाइक (लु 81 प 3404) पर सवार तूफानी पुत्र श्रीराम, रामचरण पुत्र तूफानी और गंगोत्री पत्नी तूफानी निवासी परसा, नेपाल नौतनवा से कोल्हुई की ओर जा रहे थे।

वहीँ सरी बाइक (UP 53 EU 0736) पर सवार वेदव्यास पुत्र रामभवन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ देवीपुर मैनाभागार थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर से नौतनवा की ओर आ रहे थे।


इसी दौरान ग्राम पैसिया बाबू में स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने दोनो मोटरसाइकिल टकरा गई, टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल सवारों को गंभीर चोटें आई है। घायलों को जरिए एंबुलेंस दवा इलाज हेतु सीएचसी रतनपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।