Maharajganj News : पासपोर्ट स्कैन होते ही खुला बड़ा राज़ ! सामने आयी ये बात

    03-Apr-2026
Total Views |

सोनौली। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पार करने जा रहे एक युवक को आव्रजन और पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पासपोर्ट जांच के दौरान हुए खुलासे ने अधिकारीयों को भी चौंका दिया। इसकी जांच-पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही के बाद पंजाब पुलिस को सौंप दिया जाएगा। बताया गया कि उक्त आरोपी के खिलाफ पंजाब पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। उसके खिलाफ पंजाब पुलिस ने मारपीट सहित कई मुकदमे दर्ज किए हैं।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अमेरिका की नागरिकता ले ली है। वीजा पर भारत आया था। भारत से नेपाल पंजाब के अपने मित्रों के साथ घूमने जा रहा था। डिपार्चर के दौरान आब्रजन अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और पंजाब पुलिस को सूचना दी। गुरुवार की सुबह आव्रजन कार्यालय सोनौली के अधिकारी सीमा पर भारत से नेपाल आने जाने वाले यात्रियों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक युवक अपने कुछ भारतीय मित्रों के साथ नेपाल जाने के दौरान पासपोर्ट वीजा लेकर डिपार्चर के लिए पहुंचा।

पासपोर्ट नंबर डालते ही उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी होने की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ उसे पकड़ लिया और पूछताछ करने लगी। जांच के दौरान पता चला कि उसका नाम गुरु चरण सिंह निवासी फिरोजपुर पंजाब सितंबर माह में भारत की नागरिकता सरेंडर कर अमेरिका की नागरिक ले ली थी। वह 12 जनवरी को वीजा पर भारत आया था।

प्रभारी कोतवाल रामचन्द्र राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुरु चरण सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की ओर से लुक आउट नोटिस जारी किया है। पंजाब पुलिस को सूचना दी गई है। आवश्यक कार्यवाही के बाद आरोपी को पंजाब पुलिस के हवाले किया जाएगा।