TejRan Wedding :क्या बजने वाली हैं शहनाइयां? इस कपल की शादी को लेकर आया बड़ा इशारा

    30-Apr-2026
Total Views |

TV Couple Wedding :
टीवी के पॉपुलर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों फिर अपने रिलेशन को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। इस वक़्त ये दोनों कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नज़र आ रहे है। फैंस इस जोड़ी की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले काफी समय से दोनों की शादी की अफवाहें सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये कपल जल्द शादी के बंधन में बंधने वाला है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के फैंस एक्साइडिड हो गए हैं। ये वीडियो 'लाफ्टर शेफ्स 3' के सेट का है, जिसमें क्रू मेंबर्स को एक बड़ा बैनर पकड़े हुए देखा जा सकता है। इस बैनर पर लिखा है, 'करण और तेजा को जिंदगी की नई शुरुआत की ढेरों शुभकामनाएं।'


एक रिपोर्ट के अनुसार, ये वीडियो इंस्टाग्राम पर 'सास बहू और साजिश' द्वारा शेयर किया गया था और इसने तुरंत फैंस का ध्यान खींच लिया। हालांकि, बाद में ये वीडियो डिलीट कर दिया गया। बैनर में देखा जा सकता है कि एक तरफ करण और तेजा ने सिर पर सजावटी मुकुट पहना हुआ था। वहीं, दूसरी ओर 'लाफ्टर शेफ्स 3' की पूरी कास्ट दिख रही है।

बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' से शुरू हुई। शो के दौरान दोनों की बीच दोस्ती हुई और ये दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। ये कपल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करता रहता है।