Maharajganj News : मासूम को बहला-फुसलाकर ले गया दरिंदा! किया दुष्कर्म फिर ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

    30-Apr-2026
Total Views |

फरेंदा।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को भगाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी सुभाष पुत्र झिनक निवासी पृथ्वीपालगढ़ टोला गोसाईजोत एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पीड़िता के साथ दुष्कर्म भी किया।

मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उसे लेदवा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई।