Maharajganj News : दिनदहाड़े वार, फिर भी बच निकला शिकार! ग्रामीणों ने ऐसे दबोचा आरोपी
30-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक अधिवक्ता से छिनैती का प्रयास उस समय नाकाम हो गया जब स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर लिया है।
बुधवार को लगभग 10:15 बजे एक अधिवक्ता अपने घर से कचहरी जा रहे थे। जब वह ग्राम पनेवा-पनेई स्थित एक कुटीर के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और उनके मोबाइल फोन, पर्स तथा मोटरसाइकिल छीनने का प्रयास किया। अचानक हुए इस हमले से घबराए अधिवक्ता ने शोर मचाया, जिस पर आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। इसी दौरान डायल 112 पर भी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पकड़े गए आरोपी को थाना कोतवाली लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मिनहाज (निवासी ग्राम बेलभरिया थाना कोठीभार) बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना कोतवाली में प्राथमिक दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।