Maharajganj News : काम की आस में बैठे मजदूर! चार दिन से नहीं मिला एक भी काम, क्या है वजह
05-Apr-2026
Total Views |
परतावल। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही विकास क्षेत्र में वीबीजीरामजी (पूर्व में मनरेगा) के कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। फेस रिकॉग्निशन आधारित हाजिरी प्रणाली एनएमएमएस पोर्टल पर लागू न होने के कारण एक अप्रैल को एक भी मजदूर को कार्य नहीं मिल सका है।
जानकारी के अनुसार, इसके बाद दो और तीन अप्रैल को भी स्थिति जस की तस बनी रही। चार अप्रैल को शाम 5 बजे तक एक भी मजदूर की हाजिरी दर्ज नहीं की जा सकी है। गई, जिससे स्पष्ट है कि लगातार चार दिनों से ब्लाॅक में वीबीजीरामजी कार्य पूरी तरह शून्य रहा।
जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को ब्लाॅक के लक्ष्मीपुर जरलहिया गांव में 11 मजदूर कार्यरत थे लेकिन नए सत्र की शुरुआत के साथ ही कार्य बंद हो गया।
फेस हाजिरी प्रणाली लागू न होने से ग्रामीण क्षेत्रों के मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनमें असमंजस और चिंता का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में परतावल ब्लॉक के एपीओ उत्कर्ष ने बताया कि गांवों से डिमांड नहीं आ रही है। डिमांड मिलने के बाद मस्टररोल जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद फेस हाजिरी के माध्यम से मजदूरों की उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।