Politics News : पंकज चौधरी ने याद किए अटल के विचार, कहा- देश सर्वोपरि
06-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं और देशवासियों को सन्देश दिया।
जारी सन्देश में उन्होंने कहा कि सामान्य कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुई उनकी यात्रा का उद्देश्य हमेशा सेवा, समर्पण और राष्ट्र को सर्वोपरि रखना रहा है। स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि हर संघर्ष और हर क्षण ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों को याद करते हुए कहा कि देश सर्वोपरि है और यही भावना आज भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करती है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी द्वारा किये जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की सोच केवल एक नारा नहीं, बल्कि कार्यकताओं के जीवन का आधार है। पार्टी आज देश के विकास, आत्मनिर्भर भारत और वैश्विक स्तर पर भारत की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि सभी मिलकर सेवा मिलकर सेवा और राष्ट्रहित के इस संकल्प को और मजबूत करें।