Sports News : खेलो इंडिया में चमकने का मौका... जिले में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं

    06-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज।
महिला खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रविवार को ओलिंपिक एसोसिएशन की ओर से खेलो इंडिया के तहत अस्मिता के नाम से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन पूरे प्रदेश में कराया जा रहा है।

जनपद में महिला खेल को बढ़ावा देने के लिए जनपद में आठ एवं नौ अप्रैल को महिला कबड्डी, हैंडबॉल एवं वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक टीमें आठ अप्रैल की सुबह स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपर्क कर प्रवेश ले सकती हैं।

प्रतियोगिता में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के अलावा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।