Maharajganj News : अचानक सड़कों पर उतरे एसपी! परतावल में बढ़ी हलचल
06-Apr-2026
Total Views |
महराजगंज। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार को पुलिस बल के साथ थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के कस्बा परतावल में पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से बातचीत की।
एसपी ने लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
यदि कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था को भंग करने, अराजकता फैलाने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गश्त के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता के साथ निरंतर गश्त करें तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करें, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना और मजबूत हो सके।