Mahaajganj News : सुबह की यात्रा बनी मौत का सफर, एक झपकी और चली गयी जान

    07-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज। सोमवार सुबह लगभग 06:30 बजे भैंसा पुल, ग्राम सोहरौना राजा रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाबा धाम से दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के लोग उस समय हादसे का शिकार हो गए, जब उनकी स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से जा टकराई।
 
दर्शन का अपने परिवार के साथ घर लौट रहे जिले के निवासी रामदयाल वर्मा पुत्र (निवासी वार्ड नं0 9, शिवनगर, थाना कोतवाली) और संतोष कुमार वर्मा (निवासी सतभरिया, थाना कोतवाली) द्वारा चलाई जा रही स्कॉर्पियो ( UP56K0099) में कुल 8 सदस्य सवार थे, जिनमें 4 महिला-पुरुष तथा 4 बच्चे शामिल थे।


गाड़ी संतोष कुमार वर्मा चला रहे थे, उनको अचानक नींद आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और रोड से नीचे उतरकर एक पेड़ से टकरा गया। इस दुर्घटना में ड्राइवर संतोष कुमार वर्मा तथा दो अन्य यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों तथा थाना भिटौली पुलिस की त्वरित मदद से सभी घायलों को तुरंत सीएचसी परतावल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने संतोष कुमार वर्मा को मृत घोषित कर दिया। शेष दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया।

परिवार के अन्य सदस्यों को कोई चोट नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण चालक को आई झपकी बताया जा रहा है।