Maharajganj News : इस इलाके में सुबह से शाम तक बिजली गुल ! गर्मी में लोग बेहाल

    07-Apr-2026
Total Views |

अड्डा बाजार।
अड्डा बाजार इलाके में सोमवार को अचानक काफी देर के लिए बिजली गुल हो गयी जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल कौलही रेलवे ढाला के पास 33 केवीए अंडरग्राउंड केबल सोमवार को फॉल्ट कर गया। नतीजतन अड्डा बाजार विद्युत उपकेंद्र की बिजली गुल हो गई। इस वजह से सुबह 8:30 बजे के बाद से देर शाम खबर लिखे जाने तक क्षेत्र की बिजली गुल रही।


लाइनमैन राजेश सिंह ने बताया कि फसल सुरक्षा को लेकर सुबह 9:00 बिजली काट दी जाती है। शाम को 7:00 आपूर्ति बहाल की जाती है। दोपहर बाद सब स्टेशन की बिजली ब्रेकडाउन हो गई। 3:00 बजे पता चल पाया कि संपतिहां ट्रांसमिशन से हाईडिल को जोड़ने वाला 33 केवीए हाईटेंशन कौलही रेलवे ढाला पर अंडरग्राउंड केबल दग गया है। कर्मचारी तभी से बनाने में जुटे हैं। अवर अभियंता शशिकांत वर्मा ने कहा कि कर्मचारी दुरुस्त करने में जुटे हैं। सफलता मिलते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।