Maharajganj News : घुघली में नई पहल ! एक छोटी सी सुई से क्या थमेगा कैंसर का खतरा?

    08-Apr-2026
Total Views |

भिटौली।
महिलाओं को ग्रीवा कैंसर से बचाने की दिशा में एक अहम् पहल करते हुए मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गयी।

कार्यकम का उद्घाटन अधीक्षक डॉ. अमित विक्रम सिंह की अध्यक्षता में नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. अमित विक्रम सिंह ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी है।


उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को यह टीका लगवाना बेहद जरूरी है। जिससे भविष्य में इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सके। कार्यक्रम में अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपनी बेटियों को इस टीकाकरण अभियान का लाभ अवश्य दिलाएं।

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं के बेहतर भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होने का संदेश दिया।