Maharajganj News : हाइवे पर 'हीरोगिरी' पड़ी भारी, स्टंटबाज की बाइक सीज अब थार की तलाश
08-Apr-2026
Total Views |
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के एकसड़वा ब्रिज पर तेज रफ्तार में थार और बाइक से स्टंट करना युवक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इस पर सख्त एक्शन लिया। यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए स्टंट कर रहे युवक की बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया, जबकि थार की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, सोनपिपरी के युवक ने हाईवे पर थार और बाइक चलाते हुए खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। वायरल वीडियो का संज्ञान में लेकर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने संबंधित बाइक को सीज कर दिया और थार की तलाश में जुटी हुई है।
थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाईवे पर स्टंट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की जान को खतरे में न डालें।