Cocktail 2 Song Release : 'जब तलक' ने मचाया धमाल! 'कॉकटेल 2' के पहले गाने ने इंटरनेट पर किया कब्ज़ा
09-Apr-2026
Total Views |
Cocktail 2 Song Release : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर फैंस में ज़बरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। कृति सनन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है और दर्शक इसके हर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है। गाने के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।
मेकर्स ने बुधवार यानी 8 अप्रैल को फिल्म का पहला गाना 'जब तलक' रिलीज कर दिया। गाने में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी स्क्रीन पर जबरदस्त एनर्जी के साथ नजर आ रही है। तीनों सितारों का डांस और एक्सप्रेशन गाने को और भी दिलचस्प बना रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तीनों का डांस और एक्सप्रेशन फैंस को खूब पसंद आ रहा है। खास बात यह है कि पहली बार ये तीनों सितारे एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।
इस गाने को अरिजीत सिंह ने आवाज दी है। वहीं म्यूजिक प्रीतम चक्रवर्ती ने दिया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यूट्यूब पर भी इसे कुछ ही समय में 2 लाख 48 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
'कॉकटेल 2' की रिलीज डेट बता दें, ये फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है और ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। 'कॉकटेल 2' साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है।