Maharajganj News : शादी की चिंता में डूबे थे पिता, तभी आया ऐसा सहारा जिसने बदल दी कहानी!

    09-Apr-2026
Total Views |

महराजगंज।
जिन परिवारों के लिए बेटी की शादी की चिंता परेशानी का सबब बन जाती है, उनके लिए इस बार एक उम्मीद की किरण सामने आई है। बेटियों की शादी एवं आकस्मिक निधन में मदद करने वाली फास्ट रिलीफ टीम इस माह जिले की 5 बेटियों के पिता का सहारा बनेगी।

यह टीम प्रत्येक परिवार को लगभग दो-दो लाख रुपये तक मदद करेगी। इसके लिए जिलाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने लाभार्थियों के घर जाकर भौतिक सत्यापन किया। आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर जांच पड़ताल की।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस माह फरेन्दा ब्लॉक में मान्ती देवी की पुत्री नीतू पासवान,मिठौरा ब्लॉक में पनेवा पनेई के शाह मोहम्मद की पुत्री कनिजे आयशा, सबिरुन निशा की पुत्री कनिजे हप्सा, पनियरा ब्लॉक में जंगल जरलहा के मिथिलेश विश्वकर्मा की पुत्री मुस्कान, मंसूरगंज के सुरेंद्र सिंह की पुत्री पूजा सिंह की शादी में सभी सदस्य 50-50 रुपये भेज कर प्रत्येक परिवार को करीब 2 लाख मदद करेंगे।

संस्थापक के अनुसार जनपद में अब तक 14270 लोग एफआरसीटी से जुड़ चुके हैं। संस्थापक महेंद्र वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में एफआरसीटी के 89000 सदस्य सहकारिता से सदस्यों की बेटी की शादी में आर्थिक मदद करते हैं। सह संस्थापक चन्द्रशेखर सिंह व चरन सिंह कंवर ने बताया गया कि अब तक टीम 72 बेटियों की शादी में लगभग 96 लाख एवं 6 दिवंगत परिवारों को 72 लाख रुपये की मदद कर चुकी है।

इस अवसर पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवसरन सिंह, जिला महामंत्री सुनील वर्मा, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी राजकुमार, ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत चौधरी, आईटीसेल प्रभारी देवानंद, महामंत्री सनत त्रिपाठी, उपाध्यक्ष रितेश्वर त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अनुज चोखानी, संगठन मंत्री सूरज चौरसिया, विशाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।