Maharajganj News : शीशा तोड़कर निकाले गए घायल, फिर भी नहीं बच सकी एक जान

    01-May-2026
Total Views |
acci
महराजगंज। बुधवार देर रात गणेश चौक के पासबरातियों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। सभी घायल महराजगंज के बरगदवा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

महराजगंज के बरगदवा क्षेत्र के खेराबार जंगल गांव से छह बराती स्कॉर्पियो से कुशीनगर के हाटा क्षेत्र में बरात में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब 10:30 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के परतावल रोड स्थित गणेश चौक के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। इलाज के दौरान राहुल यादव (35) पुत्र राजेश यादव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


घायलों में ऋषिकेश चौहान (27), नंदकिशोर (34), कमलेश चौहान (20), अजीज (20) और नारायण यादव (45) की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पर अन्य बराती भी सीएचसी पहुंच गए। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।