Maharajganj News : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
01-May-2026
Total Views |
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 27 अप्रैल को उसकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने काफी तलाशा फिर भी किशोरी का पता नहीं चल सका।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गुरुवार को आरोपी सन्नी गोंड को गिरफ्तार कर लिया। एसओ भिटौली सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करके उसे न्यायालय भेज दिया गया।