Maharajganj News : फरेंदा में जाम का जंजाल, घंटों सड़क पर धूप में रेंगते रहे वाहन

    11-May-2026
Total Views |

फरेंदा। फरेंदा में मंगलवार को भीषण जैम लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी। सड़क पर छोटे बड़े वाहनों की लम्बी कतारें लग गयीं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप और गर्मी के बीच राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे।

जाम की स्थिति इतनी खराब रही कि कई जगह वाहन रेंगते नजर आए। बाइक सवारों से लेकर बस और ट्रक चालकों तक को लंबे इंतजार के बाद आगे बढ़ने का मौका मिला। वहीं सड़क के किनारे खड़े लोग गर्मी और धूप से बेहाल नज़र आए।


स्थानीय लोगों का कहना है कि फरेंदा में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है। जाम के चलते स्कूली बच्चों और मरीजों को सबसे ज़्यादा परेशानी उठानी पड़ती है।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके। लगातार ध्वस्त होती यातायात व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराज़गी भी देखने को मिली।