Maharajganj News : चलती रोडवेज बस से उठने लगा धुआं ! मची चीख-पुकार, यूँ टला बड़ा हादसा

    11-May-2026
Total Views |

निचलौल।
थाना क्षेत्र के निचलौल-सिंदुरिया मार्ग स्थित दमकी गांव के पास रविवार देर शाम उस समय अफरा तफरी मच गयी जब अचानक एक रोडवेज बस में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही बस सवार लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत रहा कि बस चालक की सूझबूझ के चलते कोई नुकसान नहीं हुआ। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची गई। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, एक रोडवेज बस महराजगंज डिपो से सवारियों को लेकर निचलौल होते हुए ठूठीबारी की ओर आ रही थी। निचलौल शहर से पहले दमकी गांव पहुंचने पर रोडवेज बस में शॉट सर्किट से आग लग गई। बस के अंदर अचानक धुआं उठते देख बस में सवार यात्री चीखने-चिल्लाने लगे।

चालक ने तत्काल बस को रोक दिया। इसके बाद बस सवार लोगों ने किसी तरह बाहर निकल कर राहत की सांस ली। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की सहयोग से आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया। हादसे के दौरान बस में करीब 10 लोग सवार थे। इस दौरान मौके कर करीब आधे घंटे तक लोगों में हड़कंप मचा रहा।

थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्र ने बताया कि रोडवेज बस में शॉट सर्किट से आग लगी थी। जिसे बुझा दिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।