Maharajganj News : नौतनवा की सड़कों पर 'खतरनाक खेल', चलती कार से बाहर लटका युवक, वीडियो वायरल

    12-May-2026
Total Views |

नौतनवा।
मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार से बाहर निकलकर स्टंटबाजी करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो रविवार की रात का है जो कि स्थानीय कस्बे का बताया जा रहा है। हालांकि आपन महराजगंज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

फेसबुक पर वायरल हुए इस वीडियो में दिख रहा है कि देर रात में एक बिना नंबर प्लेट वाली काले रंग की कार नौतनवा कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए गांधी चौक की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है। इस दौरान चलती कार से अपना आधा शरीर बाहर निकालकर युवक वाहन की खिड़की पर बैठकर स्टंटबाजी करता हुआ दिखाई दे रहा है।


स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही लोग लगातार प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। वीडियो की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।