Dhurandhar 2 Record : 54वें दिन भी नहीं थमा ‘धुरंधर 2’ का तूफान, अब 1800 करोड़ से बस एक कदम दूर!
12-May-2026
Total Views |
Dhurandhar 2 Record: धुरंधर कि सफलता के बाद 'धुरंधर 2' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही जबरदस्त बज क्रिएट कर दिया था। वहीं 19 मार्च को बड़े पर्दे पर आते ही इसने ग़दर मचा दी। अब इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाते हुए दो महीने पूरे होने वाले हैं।
खबरों के मुताबिक 14 मई को ये ओटीटी पर रिलीज़ होने की तैयारी भी कर रही है। लेकिन इससे पहले 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड एक बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की ओटीटी रिलीज़ की चर्चा के बीच चलिए यहां 'धुरंधर 2' की 54वें दिन की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के बारे में जानते हैं।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित स्पाई ड्रामा फिल्म 'धुरंधर 2' अपने 8वें हफ्ते में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 54वें दिन (आठवें सोमवार) 726 शो में 0.35 करोड़ रुपये कमाए, जो रविवार के 1.10 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन से 68.2 प्रतिशत कम है। इसके साथ ही, 'धुरंधर 2' का भारत में नेट कलेक्शन 1143.44 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1368.52 करोड़ रुपये है। वहीं रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि 54वें दिन फिल्म का विदेशी कारोबार 0.03 करोड़ रुपये रहा। जिससे इसका कुल ओवरसीज कलेक्शन 426.58 करोड़ रुपये हो गया है।
आंकड़ों में भारी गिरावट के बावजूद, 'धुरंधर 2' ने फाइनली वर्ल्डवाइड 1795.10 करोड़ रुपये हो गई है। गौरतलब है कि ये फिल्म पिछले कुछ दिनों से वर्ल्डवाइड लेवल पर इस आंकड़े को हासिल करने की कोशिश कर रही थी।
'धुरंधर 2' ने रिलीज के 54 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। इस फिल्म ने देश ही नहीं दुनियाभर में शानदार परफॉर्म किया है। दरअसल फिल्म के 54 दिनों की दुनियाभर में कमाई 1795.10 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं अब ये 18 सौ करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। इस नंबर को हासिल करने के लिए इसे बस 5 करोड़ और कमाने होंगे देखने वाली बात है कि ओटीटी रिलीज की चर्चा के बीच क्या ये फिल्म 18 सौ करोड़ी बन पाती है या नहीं।