Bollywood News : फिल्मों से निकलकर इंटीरियर डिज़ाइन में इस एक्ट्रेस ने ली एंट्री !

    13-May-2026
Total Views |

Bollywood News
: एक्ट्रेस ईशा देओल ने इंटीरियर डिजाइनिंग की दुनिया में कदम रखते हुए 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' के साथ हाथ मिलाया है। यह उनके करियर की नयी और ख़ास शुरुआत मानी जा रही है। जिसमें वह घरों की सुंदर डिजाइन और आधुनिक लिविंग स्टाइल से जुड़ेंगी।

ईशा ने कहा, "यह उत्साह और भावनाएं ठीक वैसी ही हैं जैसी मैंने साल 2000 में महसूस की थीं, जब मैं अपनी पहली फिल्म के लिए 'मुराद शॉट' दे रही थी और आज, 2026 में, जब मैं एक बिल्कुल नई भूमिका और एक नई यात्रा की शुरुआत कर रही हूं, तो भावनाएं लगभग वैसी ही हैं, लेकिन सबसे खूबसूरत बात यह है कि मैं यहां कई जाने-पहचाने चेहरे देख सकती हूं, जो उस समय भी मेरे साथ थे और आज भी हैं। यह मेरे लिए सचमुच बहुत मायने रखता है। ’

ईशा कहती हैं, "इस यात्रा का जिक्र मेरे पिता धर्मेंद्र जी के बिना अधूरा ही रहेगा। हम दोनों ही डिज़ाइन्स के प्रति गहरी रुचि रखा करते थे और हमारे बीच का वह खास रिश्ता आज भी मेरे साथ है। पापा और मैं अक्सर अलग-अलग तरह के लैंडस्केप, घरों और साधारण जगहों की डिज़ाइन पर चर्चा किया करते थे और वह हमेशा मुझसे कहते थे, 'लगी रहो, करती रहो।' ये शब्द आज भी मेरे साथ हैं और मुझे राह दिखाते हैं।

ईशा ने आगे अपने पार्टनर अभिनंदन लोढ़ा को अपने साथ जोड़ने के लिए धन्यवाद अदा किया। ऐक्ट्रेस ने लिखा, ‘मैं आज यहां इसलिए हूं क्योंकि मिस्टर अभिनंदन लोढ़ा यहां हैं। वह एक बहुत ही बेहतरीन इंसान हैं।