Maharajganj News : परिवार ढूंढता रहा पूरी रात, सुबह का मंजर देख काँप उठे लोग ! आखिर क्या हुआ सरोज के साथ
15-May-2026
Total Views |
फरेंदा। आनंदनगर वार्ड नंबर एक आंबेडरनगर रतनपुर खुर्द में उस समय हड़कंप मच गया जब इलाके की एक लापता महिला का शव गुरुवार की दोपहर में बगल के गांव में स्थित एक तालाब में उतराया मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के रतनपुर खुर्द निवासी सरोज (45) फरेंदा खुर्द के कंपोजिट विद्यालय में अनुचर के पद पर कार्यरत रहीं। बुधवार की शाम महिला घर से निकली लेकिन देर रात तक नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला।
परिजनों ने गुरुवार की सुबह स्थानीय थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके कुछ ही घंटे में महिला का शव फरेंदा खुर्द स्थित एक पोखरे में उतराया हुआ देखकर कुछ लोगों ने शोर मचाया।
घटनास्थल पर परिजनों ने पहुंचकर शव की शिनाख्त की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।