Maharajganj News : फरेंदा तहसील में बवाल! चौथे दिन भी धरने पर डटे वकील, आम जनता की बढ़ी मुश्किलें
16-May-2026
Total Views |
फरेंदा। एसडीएम पर मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। वकीलों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के पांचवें दिन अधिवक्ताओं ने न्यायालयों के बहिष्कार के साथ ही उपनिबंधक कार्यालय में बैनामा दस्तावेज का पंजीकरण भी ठप करा दिया। वहीं स्टांप की बिक्री भी नहीं होने से लोग परेशान रहे।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष जितेंद्र सैनी व मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि हमारा आंदोलन उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण तक शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। जिम्मेदारों की मनमानी से विधिक प्रक्रिया के विरुद्ध जाकर मुकदमों में आदेश पारित किया जा रहा है, जिससे अधिवक्ताओं व वादकारियों में आक्रोश व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी के तानाशाहीपूर्ण रवैये के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा के साथ ही आज रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवां व कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने भी समर्थन देते हुए अपने न्यायालयों में कार्य बहिष्कार किया।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेराज अहमद खां, परमात्मा सिंह, परमात्मा त्रिपाठी, ओमप्रकाश शुक्ला, जगदंबा यादव, सरोज मिश्र, राघवेंद्र उपाध्याय, अष्टभुजा वर्मा, संजय यादव, रत्नेश उपाध्याय, रविन्द्र पासवान, स्वामीनाथ, सच्चिदानंद जायसवाल, हिमांशु त्रिपाठी, अशफाक अहमद मौजूद मौजूद रहे।