Bollywood News : क्या अयोध्या बन रही है बॉलीवुड सितारों की नई पसंद? अमिताभ के बाद अब इस एक्टर ने खरीदी ज़मीन

    16-May-2026
Total Views |

Bollywood News :
काफी वक़्त से रणबीर कपूर फिल्म 'रामायण' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। नितेश तिवारी की फिल्म में अभिनेता राम के अवतार में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ साई पल्लवी भी अहम रोल में हैं। इसी बीच एक्टर ने अयोध्या में जमीन खरीदी और सरयू के किनारे उन्होंने करोड़ों की जमीन में इन्वेस्ट किया है। 'रामायण' की रिलीज के बीच इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। लेकिन वह कोई इकलौते सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने वहां जमीन में करोड़ों पैसे खर्च किए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर ने अयोध्या के तिरवा माझा इलाके में सरयू तट के करीब 198.26 वर्ग मीटर जमीन खरीदी है। इस जमीन की रजिस्ट्री के लिए एग्रीमेंट भी हो चुका है। रिपोर्ट्स में रणबीर की इस नई जमीन की कीमत करीब 3.31 करोड़ बताई जा रही है। यह डील ‘अभिनंदन लोढ़ा’ ग्रुप के जरिए हुई है।

इतना ही नहीं, इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम टॉप पर आता है। वह अयोध्या में राम मंदिर के पास तीन बार इन्वेस्टमेंट कर चुके हैं। उन्होंने इसी साल मार्च, 2026 में अयोध्या के करीब 35 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये जमीन 2.67 एकड़ में फैली हुई है। इसे उन्होंने रियल एस्टेट कंपनी द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) से खरीदा था।

इसके पहले अमिताभ बच्चन ने मई 2025 में उन्होंने करीब 40 करोड़ रुपये में 25,000 वर्ग फीट में फैला एक प्लॉट खरीदा था।

बहरहाल, अगर बात की जाए कि स्टार्स ने अयोध्या में जहां जमीनें खरीदी हैं वहां से राम मंदिर कितनी दूर है तो रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि वहां से 15-20 मिनट की दूरी पर ही राम मंदिर स्थित है।