Salman Khan New Post : 'अकेला हूं या तन्हा?' सलमान खान की पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता, शर्टलेस फोटो हुई वायरल
18-May-2026
Total Views |
Salman Khan New Post : सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। जब वे कुछ भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं तो वो चर्चा में आ जाता है। अब सलमान ने कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिसके बाद चर्चा ये शुरू हो गई कि क्या उन्हें अकेलापन सता रहा है? क्योंकि अभिनेता ने अपनी पोस्ट में अकेलापन और तन्हा होने के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने शर्टलेस फोटो भी शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें अकेले या फिर यूं कहें कि वो 'तन्हाई के आलम' में बैठे हैं। इसमें उनकी डैशिंग बॉडी और सिक्स पैक्स एब्स भी देखने के लिए मिल रहे हैं, जो कि कमाल के हैं। तस्वीर देखकर लगता है कि जैसे उन्होंने वर्कआउट करने के बाद फोटो क्लिक कराई है। इसमें वह पसीने से तरबतर दिख रहे हैं। कुछ फैंस तो उनकी फिटनेस देखकर शॉक्ड हैं और फिटनेस मंत्र मांगते हुए नजर आते हैं लेकिन, वहीं कुछ फैंस की चिंता बन गया उनकी इस पोस्ट का कैप्शन।
सलमान खान की फोटो के साथ ही उनके कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया। शर्टलेस फोटो शेयर करने के साथ ही अभिनेता ने लिखा, 'मेरे लिए, खुद के साथ रहने के दो तरीके हैं। अकेला और तन्हा। अकेला रहना आपकी पसंद है जबकि तन्हा तब होता है जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता है। अब इसके बाद आपको ये पता लगाना है कि आप क्या करना चाहते हैं?'
इसके बाद तो उनकी पोस्ट कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ फैंस ने चिंता भी जाहिर की तो कुछ उनकी बॉडी फिटनेस के कायल हो गए। सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए। रेमो डिसूजा, रति पांडे, अनीता हसनंदिनी और वत्सल सेठ ने भी उनकी पोस्ट को लाइक किया।
अगर सलमान खान के वर्कफ्रंट के बारे में बात करें तो वह इन दिनों फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में हैं। इसका निर्माण सलमान खान के प्रोडक्शन सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। चीन के साथ संबंध सुधरने की वजह से इसमें कुछ बदलावों की वजह से रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। पहले इसमें गलवान वैली में चीन के साथ हुई झड़प की कहानी को दिखाया गया था। इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी अहम रोल में हैं।