Maharajganj News : विकास या मुसीबत? 3.5 फीट ऊंची सड़क ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता

    19-May-2026
Total Views |

महराजगंज।
घुघली क्षेत्र के ग्रामसभा बसंतपुर ग्राम पंचायत द्वारा कराये जा रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क का निर्माण आसपास के घरों से लगभग 3.5 फीट ऊंचा बनाया जा रहा है, जिससे भविष्य में काफी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि सड़क और नाली का निर्माण घरों से इतनी ऊंची पर किया गया तो लोगों को अपने घरों के पाइप नाली से जोड़ने में भारी परेशानी होगी। साथ ही भविष्य में जलभराव, गंदगी और बारिश के समय पानी घरों में घुसने जैसी समस्याएं का सामना भी करना पड़ सकता है।

निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि विकास कार्य जनता की सुविधा और गांव के वास्तविक हालात को ध्यान में रखकर होना चाहिए। स्थानीय लोग इस समस्या को लेकर कितने चिंतित हैं।