Pati Patni Aur Woh Do : आयुष्मान की फिल्म पर 'पति पत्नी और वो दो' मंडराया खतरा? जानें कैसी है फिल्म

    19-May-2026
Total Views |

Pati Patni Aur Woh Do : बॉलीवुड की रोम-कॉम फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिन पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म की शुरुआत धीमी थी लेकिन इसके बाद वीकेंड पर कमाई में तेजी देखी गई। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित 'पति पत्नी और वो दो' में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

'पति पत्नी और वो दो' की चौथे दिन की कमाई
'पति पत्नी और वो दो' को सिनेमाघरों में कई नई और कुछ हफ्ते पुरानी फिल्मों से मुकाबला करना पड़ रहा है। ऐसे में ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म टिकट खिड़की पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है। हालांकि ये आयुष्मान की बंपर कमाई करने वाली फिल्म नहीं बन पाई है।

'पति पत्नी और वो दो' के कलेक्शन की बात करें तो इसने 4 करोड़ से खाता खोला था। दूसरे दिन इसकी कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और इसने 5.75 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया। इसके बाद तीसरे दिन की कमाई में भी तेजी देखी गई और इसने 7.75 करोड़ रुपये कमाए। वहीं रिलीज के पहले सोमवार को 'पति पत्नी और वो दो' की कमाई में उम्मीद के मुताबिक गिरावट आई है फिर भी इसने मंडे टेस्ट पास कर लिया है।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को भारत में 3.25 करोड़ की नेट कमाई कर पाई है। इसी के साथ 'पति पत्नी और वो दो' की 4 दिनों की कुल कमाई अब 20.75 करोड़ रुपये हो गई है।