Bollywood News : आज भी अधूरी है मोहब्बत... 48 साल की इस हसीना ने खोला दिल का राज
02-May-2026
Total Views |
Bolywood News : दिव्या दत्ता बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और सादगी से खास पहचान बनाई है। वह अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी ज्यादा पसंद की जाती हैं। उन्होंने अपने हर एक किरदार में लोगों को प्रभावित किया है।
लेकिन आपको बता दें कि दिव्या दत्ता आज के वक्त में एक अच्छे खासे मुकाम पर पहुंच चुकी हैं और उनके पास में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है। लेकिन सिर्फ एक कमी है जो प्यार की है। ह्यूमन का बॉम्बे के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जिंदगी के खालीपन को लेकर भी बात की है। क्यों सिंगल हैं दिव्या दत्ता? दिव्या दत्ता से जब सवाल किया गया कि क्या वह सिंगल है और ऐसा क्यों है तो इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि "यह मुझे सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल है। लेकिन अभी तक मुझे सच्चा प्यार नहीं मिला है। जिंदगी में काफी लोग आए लेकिन ब्रेकअप हो गया और मुझे ब्रेकअप का बहुत दर्द भी मिला।"
दिव्या दत्ता ने कहा कि "ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मैंने प्यार को लेकर कोई भी उम्मीद खो दी है। जब सही वक्त आएगा तो पार्टनर भी सही मिलेगा। प्यार होने के लिए सही पार्टनर मिलना बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि तभी आप सही दिशा में आगे बढ़ेंगे। मुझे भगवान पर पूरा यकीन है।"